1-बाँटता आग!
-रश्मि विभा त्रिपाठी
1
ये लू लपट!
अरी बरखा तू आ
इसे डपट।
2
गरमी बढ़ी!
वर्षा रानी घुमाओ
जादू की छड़ी।
3
बाँटता आग!
सूर्य के हाथ जोड़े
दीन तड़ाग।
4
पढ़ी न जाएँ
जेठ में लिखे हवा
लू की कथाएँ।
5
लू-यातनाएँ
हवा के गर्म कोड़े
सहे न जाएँ।
6
जरा जी जाएँ!
जेठ में रच हवा
सौम्य-ऋचाएँ।
7
सूर्य झील का
मृदु-गात तपाए
कौन बचाए?
8
पेड़ों का साया
यदि सर से छीना
जलते जीना!
9
सूखा जा रहा
नदी, झील, झरना
प्यासे मरना!
10
बाहर ठूँठ
घर में गुलदस्ते
देव हँसते।
11
विदीर्ण होती
ओजोन की चादर
झेलो कहर!
12
न हो विमुख
ओजोन छिद्र जैसे-
सुरसा-मुख।
13
दशा बिगड़ी!
धरा ज्वर में पड़ी
संकट-घड़ी।
14
धरती माँ का
ग्लोबल वार्मिंग से
तपता माथा।
15
पड़े फफोले!
भू का तन न देखा
हो बड़े भोले।
16
तू एक दिन
मना पृथ्वी दिवस
हुआ उरिन!
17
रख सँभाल
ओजोन की छतरी
लगा गथरी!
18
रक्षा कवच
ओजोन का जो टूटा
जीवन रूठा।
19
बैठी उन्मन!
दिन-दिन सूखता
नदी का तन।
20
भोगोगे दुख!
भड़कती ओजोन
बा रही मुख।
21
बचा ले जल!
या आचमन कर
आँसू से कल।
-0-
अनिता ललित

दोनों हाइगा बहुत सुंदर।
रश्मि जी गर्मी का मोहक चित्रण किया आपने।
बधाई
By: anita manda on जून 8, 2022
at 4:29 पूर्वाह्न
अच्छे हाइकु एवं हाइगा-बधाई।
ग्रीष्म का सुंदर वर्णन-शुभकामनाएँ।
बचा ले जल!
या आचमन कर
आँसू से कल।
By: ramesh kumar soni on जून 8, 2022
at 11:41 पूर्वाह्न
बहुत ही सुन्दर हैं हाइकु और हाइगा, हार्दिक शुभकामनाएँ ।
By: भीकम सिंह on जून 8, 2022
at 12:11 अपराह्न
दोनों हाइगा और ग्रीष्म ऋतु का वर्णन करते हाइकु बहुत सुंदर। रश्मि जी,अनिता हार्दिक बधाई आप दोनों को।
By: sudershanratnakar on जून 8, 2022
at 12:16 अपराह्न
ग्रीष्म ऋतु का चित्रण करते सुन्दर हाइकु
दोनों हाइगा बहुत ही सुन्दर
रश्मि जी एवं अनिता जी को बधाई
By: Dr. Purva Sharma on जून 8, 2022
at 1:28 अपराह्न
हाइकु प्रकाशन हेतु आदरणीय सम्पादक द्वय का आभार।
आप सभी आत्मीय जन की सुंदर टिप्पणी की हृदय तल से आभारी हूँ।
सादर
By: rashmivibhatripathi on जून 8, 2022
at 7:02 अपराह्न
दोनों हाइगा एवं गर्मी का चित्रण करते बहुत सुंदर हाइकु… रश्मि जी, अनिता जी आप दोनों को हार्दिक बधाई।
By: krishnaverma on जून 8, 2022
at 8:28 अपराह्न
सभी हाइकु व हाइगा बहुत सुंदर है। हार्दिक शुभकामनाएं!
By: gurjarmathskapil on जून 8, 2022
at 10:02 अपराह्न
बहुत सुंदर हाइकु और हाइगा, रश्मि जी और अनिता जी को हार्दिक बधाई!
By: प्रीति अग्रवाल on जून 9, 2022
at 10:38 अपराह्न