Posted by: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' | अगस्त 27, 2012

बूँदों के गीत ( वर्षा-हाइकु)


5-कृष्णा वर्मा 

1

सुनके झूमी

कृषक किशोरी यूँ

बूँदों के गीत।

2

हर्षित प्राण

बरसीं रसधार

गाती फुहार।

3

सजल हुए

ऊर्वी के शुष्क नैन

पी के फुहार।

4

ढाँपे वदन

काले कुंतल केश

भीगे जो गोरी।

5

चंचल बूँदें

भिगोए किशोरी का

नीका बदन।

6

डोलने लगी

सरिता की धारा में

लहर काया।

7

सूखे रेतीले

पनघटी किनारे

हुए पनीले।

8

मृदु फुहारें

दूर्वादल आँचल

लगी भिगोने।

9

झरे बरखा

मेघों की गरजन

सिरजे गीत।

10

भीगी अखियाँ

पावस फुहार में

पिया संग को ।

-0-

6-रेनू चन्द्रा

         1

सौंधी मिट्टी की

सुवास भरी मैने

बरसा पानी।

      2

मिट्टी से सने

वृक्ष खूब नहाए

पत्ते हर्षाए ।

       3

सड़कों पर

तालाब बन गए

बच्चे हैं खुश।

4

बरसा पानी

जल -थल नगरी

प्यासा है मन।

        5

मन तड़पा

जब छाए नभ पे

काले बादल।

        6

कुछ ना जाने

बादल आवारा है

पीर बढ़ाए ।

    7

सूनी अँखियाँ

हर रोज़ निहारे

भीगा आसमाँ।

-0-

7-शशि पुरवार
1
प्यासी धरती
है तपती रेत  सी
मेघ बरसो  ।
2
क्लांत नदिया
वाट जोहे सावन
जलाए  भानु  ।
3
आया सावन
खिलखिलाई धरा
नाचे झरने  ।

 4
नाचे मयूर
झूम उठा सावन
चंचल बूँदे  ।
5
काली  घटाएँ
सूरज को छुपाए
आँख मिचोली  ।
6
बैरी बदरा
घुमड़ घुमड़ के
आया सावन  ।
7
बूँदों की लड़ी
झमाझम बरसी
मधुर गान  ।
8
सौंधी खुशबू  ।
नथुनों में समाई
बरखा आई  ।
-0-

8-मंजु गुप्ता

1

बैरिन वर्षा 

बरस के अँगना

यादें दे गईं  ।

 2

बरसकर 

भिगोया तन-मन 

लुटाया प्यार  ।

3

देख सावन 

आँखों से  बरसती 

व्यथा पिया की  ।

4

बरस  कर 

प्यासा ही  रहा मन 

पिया ना आया  ।

5

मेघ मिलने 

आया धरा के पास 

खूब बरसा ।

6

टूटा कहर 

जानलेवा वर्षा का 

बाढ़ बनके  ।

-0-

9-डॉ.आरती स्मित         

1

बरसे मेघ

गुनगुनाने लगी

बूंदें भी गीत ।

  2

बूंदे झर ज्यों

कोंपले शरमाई

छाई ललाई

वर्षा की बूँदे

नवल रूप धारे

स्वाति हैं बनी

-0-

 


प्रतिक्रियाएँ

  1. सभी हाइकु सावन से मनोरम ….. सभी रचयिता को बधाई

  2. सभी के विशेषणों से सुज्जित सुंदर हाइकु के लिए बधाई .

  3. Sabhi haiku eak se badhkar eak sabhi lekhkon ko hardik badhai…

  4. shukriya shamil karne ke liye sindhu ji , himanshu ji , sabhi ke haiku bahut pasand aaye sabhi ko badhai

  5. बारिश की अनुभूति कराते सभी हाइकु बहुत सुन्दर हैं. सभी रचनाकारों को बधाई.


रचनाओं से सम्बन्धित आपकी सार्थक टिप्पणियों का स्वागत है । ब्लॉग के विषय में कोई जानकारी या सूचना देने या प्राप्त करने के लिए टिप्पणी के स्थान पर पोस्ट न करके इनमें से किसी भी पते पर मेल कर सकते हैं- hindihaiku@ gmail.com अथवा rdkamboj49@gmail.com.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

श्रेणी