Posted by: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' | अक्टूबर 25, 2011

दीपमालिका-2


9-डॉ हरदीप कौर सन्धु

1

थोड़ी सी मिट्टी

जल आँच व आस्था

माटी का दीया

2

याद दिलाए

जीवन आदि -अंत

माटी का दीया

3

क्षणभंगुर

हमारा ये जीवन

कहे दीपक

4

माटी का दीया

करता आलोकित

हमें आज भी

5

‘हम हैं माटी’-

याद दिला रहा है 

माटी का दीया 

6

नेह का दीप   

हृदय– धड़कन

बन जलेगा
7

मन का दीप

दुखों का तेल डाल

जलता रहा

8

माटी का दीया

पंक्ति से जुड़ने की 

रखता चाह 

 9

माटी का दीया

करता आलोकित

सादगी भरा 

10

न्हा- सा दीया 

करता आकर्षित 

लौ का सौंदर्य

-0-

10-डॉ जेन्नी शबनम

1

 दीपों की लड़ी
लक्ष्मी की
राधना
दिवाली आ
!
2

लक्ष्मी की पूजा
पटाखों का है शोर
दिवाली पर्व !
3
दीपक जले
घर
गना सजे
आयी दिवाली
4
है दीपावली
रोशनी का त्
योहार
दीप-बहार !
5
श्री राम लौटे
अमावस्या की रात
दिवाली मने !
6
दीया जो जले
जगमग चमके
दीवाली सजे !
7
दी
ये के संग
घर-अँगना जागे
दिवाली रात !
8
प्रकाश-पर्व
जगमग दिवाली
खिलता मन !
9
रोशनी फैली
घर बाहर धूम
आयी दिवाली !
10
चमके-गूँ
जे
दीप और पटाखे
दीपावली है !
-0-

11- प्रियंका गुप्ता

1

दीप जो जले

अँधेरा मन का भी

पल में मिटे

2

तुम जो आए

दीप झिलमिलाए

सूने मन में

3

जहाँ उदासी

दीप वहाँ जलाएँ

आशा जगाएँ

4

आओ जलाएँ

शहीदों की याद में

 आँसू के दीप

5

दीप खुशी के

चलो जला के आएँ

हर आँगन

6

दो दीए वहाँ

जला के रख आएँ

जहाँ अंधेरा

7

आशा के दीप

निराशा के आँगन

जला के रखो

-0-

12-डा रमा द्विवेदी

1

 ज्ञान का दीप

जो  जीवन में  जले

अज्ञान हरे

 2

दीप-सी बेटी

 तिल-तिल जलती

उफ़ न करे

 3

दीप जलाएँ  

जो  आलोकित करे  

वीरों का पथ

     4 

स्नेह का दीप

उजास है भरता

अक्षय -दीप

 5

मिट्टी के दीये  

तैरते है गंगा में

प्रकाश भरे

 6

दीप- अवली

जगमग करती

तम हरती

 7

दीप- मालिका

खुशियाँ है बाँटती 

दुःख काटती

 8

जगमगाएँ  

जमीं पर उतरे

जैसे सितारे

  9

पूर्णिमा उगे

अमावस की रात

जो दीप जलें

 10

दीप- निर्माता

मुफलिसी में जीता

तम बढ़ता

 -0-

13-दिलबाग विर्क

1

देखो हिम्मत 

अन्धकार से लड़े

मिट्टी का दिया
2

घोर तम था 

हो गया छू-मंतर

जब लौ जली

3

भारी पड़ता 

अँधेरी रात पर 

एक चिराग

-0-

14- सीमा स्मृति

1

सुनो दस्‍तक

बदला है मौसम

आई दिवाली 

2

दीपों की थाली

आशाओं से सजाई

बॉंटो मिठाई 

 3

 पथ के साथी !

 हो शुभ दीपावली

 मिले  बधाई

4

दीपों की माला

चारो ओर उजाला

हो मतवाला

-0-

15 -सुदर्शन रत्नाकर

1

दिवाली -पर्व

जीवन में भरता

खुशियों के रंग

2

टिमटिमाते

रोशनी हैं करते

नन्हें दीपक

3

दीपक जलें

मिटे हैं सब गिले

गले हैं मिले

-0-

16-अमिता कौण्डल

1

आई दिवाली

आँगन धोया पर

मन है मैला

2

दीपक जले

दूर हुआ अँधेरा

मन उजाला

3

न हो दिखावा

दीपावली मना

ज्यों संत वाणी

4

मिठाई बनी

माँ करती है याद

दिवाली रात 

5

दिवाली लाये

खुशियों का उजाला

मिटे अँधेरा

17-डॉ श्याम सुन्दर ‘दीप्ति’
1
लक्ष्मी को धन
समझ के न पूज
समृद्धि मा
ग .

2
दीप जलाएँ
पर देखें जरूर
मिटे अँधेरा

-0-

 


प्रतिक्रियाएँ

  1. Ap sabko dipavali ki bahut saari shubkamnayen…bahut achchhe haiku hain bahut2 badhai…

  2. इस दीवाली हर आँगन में खुशियों का उजाला फैले, यही कामना है…।

  3. sabhi haaiku bahut badhiya. mere haaiku ko sthaan dene ke liye dil se aabhar.

  4. आभार
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

  5. दीपावली को समर्पित हाइकु अंक बहुत सुन्दर है …आप सब को दीपावली की अनंत हार्दिक मंगलकामनाएं …..

  6. आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएं
    आभार
    अमिता कौंडल

  7. deepki tarah ye haiku bhi praksh faela rahe hain.bahut hi sunder aap sabhi ko deepawali ki shubhkamnayen
    rachana

  8. deep ki tarah ye haiku bhi bhaon ka prakash faela rahe hain
    sabhi deepawali ki shubhkamnaye
    rachana

  9. हिन्दी -हाइकु की दीपमालिका को सजाने में आप सब रचनाकार साथियों का सहयोग सराहनीय और उत्साहवर्धक है । आप सबके स्नेह और सहयोग के कारण ‘हिन्दी हाइकु’ का विस्तार 43 विभिन्न देशों तक हो चुका है ।
    डॉ हरदीप कौर सन्धु -रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’


रचनाओं से सम्बन्धित आपकी सार्थक टिप्पणियों का स्वागत है । ब्लॉग के विषय में कोई जानकारी या सूचना देने या प्राप्त करने के लिए टिप्पणी के स्थान पर पोस्ट न करके इनमें से किसी भी पते पर मेल कर सकते हैं- hindihaiku@ gmail.com अथवा rdkamboj49@gmail.com.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

श्रेणी