डॉ. जेन्नी शबनम
1.
जीवन-मृत्यु
निरन्तर का खेल
मन हो, न हो।
2.
डटके खड़ा
गुलमोहर मन
कोई मौसम।
3.
काटता मन
समय है कुल्हाड़ी
देता है दुःख।
4.
काश! रहता
वन-सा हरा-भरा
मन का बाग़।
5.
मन हाँकता
धीमी– मध्यम-तेज़
साँसों की गाड़ी।
6.
मन का रथ
अविराम चलता
कँटीला पथ।
7.
मन अभागा
समय है गँवाया
तब समझा।
8.
मन क्या करे?
पछतावा बहुत
जीवन ख़त्म।
9.
जटिल बड़ा
साँसों का तानाबाना
मन है हारा।
10.
मन का रोगी
भेद न समझता
रोता-रुलाता।
11.
हँसे या रोए
नियति की नज़र
मन न बचे।
12.
पास या फेल
ज़िन्दगी इम्तिहान
मन का खेल।
13.
मन की कथा
समय पर बाँचती
रिश्ते जाँचती।
14.
न खोलो मन,
पराए पाते सुख
सुन के दुख।
15.
कठोर वाणी
कृपाण-सी चुभती,
मन घायल।
16.
लौ उम्मीद की
मन जलता दीया
जीवन-दीप्त।
17.
भौचक मन
हतप्रभ देखता
दृश्य के पार।
18.
मन का पंछी
लालायित देखता
उड़ता पंछी।
19.
मन में पीर
चेहरे पर मुस्कान
जीवन बीता।
20.
अकेला मन
ख़ुद से बतियाता
खोलता मन।
-0-
जीवन और मन की स्थिति हाइकु में बहुत ही सुंदर ढ़ंग से निरूपित की है।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ आदरणीया 💐🌷
सादर
By: rashmivibhatripathi on मई 5, 2022
at 8:05 अपराह्न
बहुत ही सुन्दर हाइकु , हार्दिक शुभकामनाएँ ।
By: भीकम सिंह on मई 5, 2022
at 9:08 अपराह्न
विभिन्न परिस्थितियों में मन का सुंदर चित्रण।उम्दा सृजन ।हार्दिक बधाई।
By: sudershanratnakar on मई 5, 2022
at 11:26 अपराह्न
सारी माया मन की है, सारे द्वंद्व मन से हैं,मन की विविध स्थितियों को चित्रित करते सुंदर हाइकु।बधाई जेन्नी शबनम जी।
By: शिवजी श्रीवास्तव on मई 6, 2022
at 12:33 अपराह्न
मनःस्थिति दर्शाते मनभावन हाइकु, बधाई जेन्नी जी!
By: प्रीति अग्रवाल on मई 6, 2022
at 2:00 अपराह्न
जीवन के विविध रंगो के साथ मन की चंचलता को सुंदरता से उकेरने के लिए बधाई। अच्छे हाइकु के लिए बधाई।
By: ramesh kumar soni on मई 6, 2022
at 2:42 अपराह्न
एक से बढ़कर एक जीवन और मन की स्थितियों को चित्रित करते हाइकु
हार्दिक बधाई जेन्नी जी
By: Dr. Purva Sharma on मई 6, 2022
at 4:00 अपराह्न
मन सा सजीव चित्रण। सुंदर हाइकु रचने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं ।
By: gurjarmathskapil on मई 6, 2022
at 6:28 अपराह्न
इन ह्रदयस्पर्शी हाइकु के लिए बहुत बधाई
By: प्रियंका+गुप्ता on मई 7, 2022
at 2:41 अपराह्न
उम्दा सृजन…हार्दिक बधाई।
By: krishnaverma on मई 7, 2022
at 11:38 अपराह्न
मेरे हाइकुओं को यहाँ स्थान देने और उत्साहवर्धन करती हुई टिप्पणियों के लिए आप सभी की आभारी हूँ।
By: Dr.Jenny shabnam on मई 15, 2022
at 4:47 अपराह्न