‘ हिन्दी हाइकु’ अन्तर्जाल से जुड़े सम्पादकों द्वारा वर्ष 2021 के हाइकु के सात सम्पादित विशिष्ट संग्रह
विशेष–इन संग्रहों के लिए पूरा व्यय सम्पादकों द्वारा किया गया। हाइकुकारों से कोई राशि नहीं ली गई। सबको लेखकीय प्रतियाँ निःशुल्क भेजी जा रही हैं। इच्छुक पाठक मूल्य देकर प्रति मँगाने के लिए-09211312372 पर प्रकाशक संजय कुमार जी से सम्पर्क कर सकते हैं या https://www.amazon.in/s?me=A2UV5DLW4L6UU7&marketplaceID=A21TJRUUN4KGV पर ऑन लाइन क्रय के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।
सभी सम्पादकों एवं हाइकुकारों का इन वैश्विक संग्रहों के लिए आभार!
1-पहाड़ी पर चन्दा (काँठा माँ जून): सम्पादक-डॉ . कविता भट्ट-ग़ढ़वाली में अनूदित 5 देशों के 43 चुने हुए हाइकुकार-468 हाइकु
2-सप्तपदी: रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ ( एक नवोदित सहित भारत के सात चुने हुए हाइकुकार, सात या अधिक विषयों पर केन्द्रित) 624 हाइकु
3-सप्तपर्णा: डॉ . कविता भट्ट- ( एक एक नवोदित सहित भारत , यू एस, कैनेडा के सात चुने हुए हाइकुकार, सात या अधिक विषयों पर केन्द्रित) 624
4-सप्तस्वर: सम्पादक डॉ . कुँवर दिनेश ( भारत के सात चुने हुए हाइकुकार, सात या अधिक विषयों पर केन्द्रित) 528 हाइकु
5-सप्तरंग: :सम्पादक-डॉ . सुरंगमा यादव , कृष्णा वर्मा (भारत से 6 और ऑस्ट्रेलिया से 1 चुने हुए हाइकुकार, सात या अधिक विषयों पर केन्द्रित) 570 हाइकु
6-शैलशिखर( वैश्विक हिन्दी-हाइकु )-डॉ . हरदीप कौर सन्धु -डॉ कविता भट्ट( 5 देशों के 27 चुने हुए हाइकुकार) 1216 हाइकु
7-स्वर्णशिखर( वैश्विक हिन्दी-हाइकु )- रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ ,डॉ . हरदीप कौर सन्धु – 4 देशों के 40 चुने हुए हाइकुकार) 1216 हाइकु।
हाइकु की यात्रा में सभी हाइकुकारों के योगदान को नमन । सभी संपादकों को हार्दिक बधाई की आपने एक बड़ा कार्य आदरणीय रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ जी के नेतृत्व/मार्गदर्शन में सम्पन्न किया। रचनाकारों को एक निर्धारित समय पर एकत्र करना वाकई एक दुष्कर कार्य ही होता है। इन संग्रहों पर आने वाली पीढ़ियाँ भी गर्व करेंगीं।
मुझे भी इसमें स्थान मिला है-धन्यवाद।
आप सभी को शुभकामनाएँ।
By: ramesh kumar soni on दिसम्बर 29, 2021
at 8:47 अपराह्न
इस प्रशंसनीय एवं ऐतिहासिक कार्य के लिए रामेश्वर काम्बोज जी जिनके मार्गदर्शन में यह कार्य सम्पन्न हुआ तथा अन्य जसभी सम्मानित सम्पादकों को हार्दिक बधाई ।इतने कम समय में सात हाइकु संग्रहों का आना सबके लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है। मुझे स्थान देने के लिए हार्दिक आभार।
By: sudershanratnakar on दिसम्बर 29, 2021
at 9:14 अपराह्न