Posted by: हरदीप कौर संधु | अगस्त 12, 2019
2035
1-कमला निखुर्पा
1
भाई विदेश
नभ के चाँद ले जा
मेरा संदेश ।
2
न हो उदास
कहना तू उनसे-
बहना साथ ।
3
लूँ मैं बलैया
वारी-वारी जाऊँ रे
चंदा -सा भैया ।
4

गूगल से साभार
नभ के चाँद
निहारता होगा ना
तुम्हें वो चाँद।
5
नेह–चाँदनी
विदेश में बरसे
भाई हरसे।
-0-
2-पुष्पा मेहरा
1
दूधिया चाँद
चाँदनी में दमके
भैया की राखी !
2
ढूँढू भैया ! मैं
राखी के धागों बीच
अटूट नेह !
3
सावनी पूनो
बंधन में बाँधती
भाई का प्यार |
4
हारो न मन
सीमा पे राखी भेज
कहे बहना |
-0-pushpa.mehra@gmail.com
Like this:
पसंद करें लोड हो रहा है...
Related
प्रिय कमला निखुर्पा जी सावनी पूर्णिमा के रक्षाबंधन त्योहार पर भाई पर लिखे सभी हाइकु सुन्दर । बधाई ।
By: vibharashmi on जुलाई 11, 2019
at 1:18 अपराह्न
कमला निखुर्पा एवम पुष्पा मेहरा जी को रक्षा बंधन के सुंदर एवम भावपूर्ण हाइकुओं हेतु बधाई।
By: शिवजी श्रीवास्तव on अगस्त 14, 2019
at 1:54 पूर्वाह्न
नेह–चाँदनी सावनी पूनो
बंधन में बाँधती
भाई का प्यार |
विदेश में बरसे
भाई हरसे।
Sunder likha aap dono me aap dono ko badhayi
Padh kar Anand aaya
Rachana
By: Rachana on अगस्त 14, 2019
at 2:09 पूर्वाह्न
वाह ! भाई-बहन के रिश्ते को बयाँ करते बहुत सुंदर हाइकु….
कमला जी एवं पुष्पा जी को हार्दिक शुभकामनाएँ
By: Dr.Purva Sharma on अगस्त 14, 2019
at 2:40 पूर्वाह्न
रक्षाबंधन के कितने सुंदर निर्मल सहज मोहक हाइकू
बधाई आप दोनों को
By: अनिता मंडा on अगस्त 14, 2019
at 4:35 पूर्वाह्न
पावन पर्व के निर्मल मोहक हाइकू
बधाई
By: अनिता मंडा on अगस्त 14, 2019
at 4:36 पूर्वाह्न
सुंदर सहज निर्मल हाइकू।
By: अनिता मंडा on अगस्त 14, 2019
at 4:38 पूर्वाह्न
कमला जी , पुष्पा जी, रक्षा बंधन की उमंग लिए बहुत ही सूंदर रचनाएँ। आप दोनों को बधाई!
By: प्रीति अग्रवाल on अगस्त 14, 2019
at 5:10 पूर्वाह्न
बहुत ख़ूबसूरत हाइकु…कमला जी, पुष्पा जी आप दोनों को हार्दिक बधाई।
By: Krishna Verma on अगस्त 14, 2019
at 5:22 पूर्वाह्न
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आप दोनों के हाइकु अति सुंदर हैं , बहुत बधाई।
रमेश कुमार सोनी , बसना
By: रमेश on अगस्त 14, 2019
at 10:47 पूर्वाह्न
उत्कृष्ट, मोहक हाइकु ।बधाई आप दोनों रचयिताओं को।
By: सुरंगमा यादव on अगस्त 15, 2019
at 8:43 अपराह्न
आदरणीया, कमला दी एवं पुष्पा जी के अतिसुन्दर हाइकु। हार्दिक बधाई।
By: Dr Kavita Bhatt on अगस्त 17, 2019
at 3:12 अपराह्न
आप सबका हार्दिक आभार
By: कमला निखुर्पा on अगस्त 19, 2019
at 12:55 अपराह्न